{"_id":"6644c764a5eee74ebd01ef5c","slug":"challan-for-spreading-seavage-solan-news-c-176-1-ssml1042-121572-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सनवारा से परवाणू तक होटलों से खुले में बह रही गंदगी, 65 हजार रुपये के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सनवारा से परवाणू तक होटलों से खुले में बह रही गंदगी, 65 हजार रुपये के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कसौली की अध्यक्षता में गठित टीम ने किया निरीक्षणकौशल्या खड्ड में कई नालों के माध्यम से पानी में मिल रही गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा से परवाणू तक होटलों, ढाबे और रेस्तरां सरेआम सीवेज और अन्य गंदगी नालों में बहा रहे हैं। प्रशासन की टीम ने बुधवार को सनवारा से परवाणू तक कार्रवाई की। इस दौरान पांच होटलों, ढाबों और रेस्तरां पर कार्रवाई करते हुए 65,000 रुपये के चालान किए हैं। साथ ही व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्देश दिए हैं। हैरत की बात तो यह है कि कई ढाबों ने सीधे नालों में गंदगी को छोड़ दी है और यह नाले सीधे कौशल्या खड्ड में जाकर मिल रहे हैं। ऐसे में पानी में कॉलिफार्म बैक्टिरिया आ रहा है और लोग डायरिया से ग्रस्त हो रहे हैं। आठ होटल, ढाबों की जांच में कई तरह की खामियां प्रशासन की टीम को मिली हैं।
गौर रहे कि परवाणू में डायरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब डायरिया का आंकड़ा 739 पहुंच गया है। कौशल्या खड्ड के सैंपल भी बीते दिनों फेल हो चुके हैं। इसके बाद उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ढाबों, होटलों और रेस्तरां का निरीक्षण करने के लिए टीम का गठन किया था। इसमें उपमंडलाधिकारी कसौली नारायण चौहान की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। इस टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया। इस टीम ने बुधवार से हाईवे किनारे बने होटलों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है और चालान भी काटे जा रहे हैं। टीम ने सनवारा में एक ढाबे को 25,000 रुपये, जाबली में 25,000 रुपये, कोटी में एक संस्थान को 5,000 रुपये, एक मिठाई की दुकान को 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सनवारा के समीप ढाबे का 5,000 रुपये का चालान काटा है।
इनसेट
परवाणू में डायरिया से 14 लोग ग्रसित
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बुधबार को 14 नए मामले सामने आए हैं। क्षेत्र में राहत के बाद फिर मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। बीते दिनों मामलों में कुछ राहत मिली थी। मंगलवार से मामलों में वृद्धि हो गई है। लोगों को आईईसी के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
बुधवार को होटल, ढाबों और रेस्तरां का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई ढाबों और होटलों में अनियमितताएं पाई जाने पर चालान किए गए हैं। 65,000 रुपये के चालान किए गए और निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं को ठीक किया जाए। आगामी दिनों में भी इसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी।
-नारायण चौहान
उपमंडलाधिकारी, कसौली