{"_id":"5ea82fdc8ebc3e90a6541446","slug":"chalan-solan-news-sml3315410133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबाथू में खाद्य आपूर्ति विभाग की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबाथू में खाद्य आपूर्ति विभाग की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। वैश्विक महामारी कोरोना में लोगों से हो रही लूट को रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को विभाग की टीम ने सुबाथू में औचक निरीक्षण किया, जिसमें क्षेत्र की 12 सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट को गहनता से देखा गया।
सब्जी की तीन दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेचने पर पकड़ा है। विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान टीम ने 50 किलोग्राम चीनी और 20 किलो सब्जी जब्त की। वहीं दोबारा से अधिक कीमत न वसूलने की सख्त हिदायत दी है। गौर रहे कि इससे पूर्व भी विभाग की टीम ने सोलन, कंडाघाट, सपरूण सहित अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन कारोबारी सामान की ज्यादा कीमत वसूलने से बाज नहीं आ रहे हैं। उधर, इस बारे में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने बताया कि कड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान अधिक कीमत वसूलने पर 3 कारोबारियों को पकड़ा है। वहीं 50 किलो चीनी और 20 किलो सब्जी को जब्त किया गया है।