फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chain hunger strike in HIMUDA's Madhala colony enters fifth day

हिमुडा कॉलोनी मधाला का क्रमिक अनशन पांचवें दिन जारी

Sun, 19 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chain hunger strike in HIMUDA's Madhala colony enters fifth day
हिमुडा कालोनी मधाला के क्रमिक अनशन के पांचवे दिन मोहन लाल व शलेंद्र अनशन पर बैठते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। हिमुडा कॉलोनी मधाला वासियों का क्रमिक अनशन रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। पांचवें दिन मोहन लाल और शैलेंद्र सिंह अनशन पर बैठे। कॉलोनी वासियों के अनशन का साथ लगते गांवों के लोग भी समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में बैठने वाली सभी वरिष्ठ नागरिक हैं जिन्होंने अपने जीवन की कमाई यहां पर लगा दी है और अब उन्हें अपने इस पर पछतावा हो रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि हिमुडा के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने उन्हें एक पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा कि मधाला कॉलोनी का रखरखाव हिमुडा अच्छे तरीके से कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था संतोष जनक है। गेटेड कॉलोनी के बावजूद भी ट्रक यूनियन से आने वाले गेट नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलोनी में सीसीटीवी लगाया जाना संभव नहीं है। कॉलोनी में जंगली घास और झाड़ियों की नियमित रूप से सफाई की जाती है। सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया है। सीवरेज और बरसात के पानी की निकासी के लिए मरम्मत नियमित होती है जबकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। अधिशासी अभियंता का बयान एक झूठ का पुलिंदा है। वे अपने उच्च अधिकारियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई के अध्यक्ष राज कुमार ग्रोवर ने कहा कि मधाला कॉलोनी वासी अपने मूल अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके लिए धरना स्थल पर वरिष्ठ नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान होने कर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed