{"_id":"a14e675ca265257e5683b2b07ac7f8f8","slug":"cetp-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के कारण सीईटीपी प्लांट लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के कारण सीईटीपी प्लांट लटका
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-बरोटीवाला के उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने वाला जल शोधक संयंत्र (सीईटीपी) का उद्घाटन पंचायत चुनाव के मद्देनजर दो माह और लटने की संभावना है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर किसी भी समय आचार संहिता लग सकती है। इससे संयंत्र का शुभांरभ दो माह और आगे सरक जाएगा।
विज्ञापन
बद्दी के निकट केंदूवाला में तैयार सीईटीपी प्लांट का शुभारंभ का इसी साल मार्च में रखा गया था, लेकिन भारी बरसात व अन्य कारणों से यह कार्य लंबित होता गया। दूसरी बार अक्तूबर में इसके शुभारंभ की योजना बनाई गई, लेकिन सीएम के व्यस्त होने के कारण यह सिरे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
इस सीईटीपी प्लांट में चार सौ उद्योगों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने पानी भी यहां पर देना शुरू कर दिया है। बद्दी-बरोटीवाला के दस नामी औद्योगिक घराने वर्धमान, विनसम, दीपक भंडारी पेपर मिल, कोको कोला के साथ-साथ अधिकांश धागा उद्योग इसके सदस्य बन चुके हैं।
विज्ञापन
इन उद्योगों ने अपना दूषित पानी पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस प्लांट में पांच स्तर पर पानी शोधित किया जाएगा। इसमें एक व दो नंबर के वाटर ट्रीटमेंट टैंकों का सफलता पूर्वक टेस्टिंग हो चुका है। जबकि तीन, चार व पांच का निरीक्षण होना बाकी है।
पीपीपी मोड पर बना सीईटीपी प्लांट पर 60 करोड़ रुपये खर्चा आया है। जिस पर 70 फीसदी खर्चा केंद्र सरकार ने वहन किया है। 96 बीघा जमीन हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई है। इसके अलावा 13 करोड़ रुपये भी प्रदेश सरकार ने इसके लिए दिए हैं। वहीं बीबीएन उद्योग संघ ने साढ़े 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
सीईटीपी प्लांट बन कर तैयार है, लेकिन अभी तक मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पक्का नहीं हुआ है। इससे वाहन से निकलने वाले धूल से आम लोगों को परेशानी हो रही है।
उधर, बद्दी इंफ्रास्ट्रक्चर के सीईओ केआर चंदेल ने बताया कि सीईटीपी प्लांट बन कर तैयार है। टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। पांच एमएलडी पानी आना शुरू हो गया है। सरकार से जल्द ही उसका उद्घाटन करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संपर्क मार्ग पर एक बीघा निजी भूमि के आने से मार्ग को पक्का करने का कार्य नहीं हो पाया था, लेकिन अब मामला सुलझ गया है।