{"_id":"6251cc7bb1b8ad040f6f850c","slug":"cctv-cameras-to-be-installed-in-primary-and-middle-schools-in-solan-district-solan-news-sml4051599108","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक और मिडल स्कूलों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक और मिडल स्कूलों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के प्राथमिक और मिडल स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग ने निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है।
बजट मिलते ही जिले के स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि बड़ी कक्षाओं के स्कूलों में पहले से ही सीसीटीवी लगाए गए हैं। अब छोटी कक्षाओं के स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की मुहिम शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 769 प्राथमिक स्कूल हैं जिनमें से 264 प्री-प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। स्कूलों सीसीटीवी लगने से शिक्षक और बच्चों की मनमानी पर रोक लगेगी। विद्यार्थी भी कक्षाओं में मस्ती न कर अनुशासन में रहेंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरूआत मॉडल स्कूलों से होगी। सीसीटीवी कैमरे क्लास रूम में ऐसी जगह लगाए जाएंगे जहां पर पूरी कक्षा का दृश्य स्पष्ट दिखाई दे। विद्यालय में प्रवेश द्वार, खेल मैदान समेत मिड-डे मील के रसोई घर पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। सीसीटीवी कैमरे का नियंत्रण विद्यालय प्राचार्य कक्ष में होगा।
शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक दीवान चंदेल ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद स्कूलों को सीसीटीवी से जोड़ा जाएगा।