{"_id":"60182d1c8ebc3e31c87ace3d","slug":"case-registered-against-three-shopkeepers-for-selling-duplicate-lakme-cosmatic-products-in-solan-solan-news-sml3594877139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कॉस्मैटिक्स बेचने पर तीन कारोबारियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कॉस्मैटिक्स बेचने पर तीन कारोबारियों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। लैक्मे के नकली कॉस्मैटिक्स बेचने पर शहर की तीन बड़ी दुकानों के कारोबारियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये कारोबारी लैक्मे के नाम पर नकली कॉस्मैटिक सामान बेच रहे थे। इसका खुलासा कंपनी की टीम ने निरीक्षण के बाद किया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज कर लिया था।
सोमवार को कंपनी की लिगल अटॉर्नी सहित पुलिस टीम ने शहर की तीन दुकानों का निरीक्षण किया। यहां पर लैक्मे के नकली पाउडर, लिपस्टिक, काजल, फेस फाउंडेशन सहित अन्य सामान पाया। वहीं पुलिस ने तीनों कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नकली सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान यूनीलिवर कंपनी की लीगल अटॉर्नी नयनतारा डेमी निवासी स्टीव पावर डिटेक्टिव सर्विस बंगलूरू ने पुलिस में हिंदुस्तान यूनीलिवर से पुलिस थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पिछले सप्ताह उन्होंने लैक्मे के कंपनी के कुछ कॉस्मैटिक उत्पादों को खरीदा था। जब इन उत्पादों की जांच की गई तो ये सभी उत्पाद जाली पाए गए।
विज्ञापन
इसे लेकर बाजार में भी सर्वेक्षण किया तो पाया कि सोलन शहर में कुछ व्यापारी लैक्मे ब्रांड उत्पादों का नाम उपयोग कर नकली उत्पादों के व्यापार कर रहे हैं। इसके बाद कंपनी की लीगल ऑटॉर्नी नयनतारा ने पुलिस टीम के साथ दुकानों में छापे मार नकली उत्पादों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।