फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Car and bike collide in Dharampur, two injured

Solan News: धर्मपुर में कार और बाइक की टक्कर, दो घायल

Thu, 25 Jan 2024 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाईफोरलेन में दो सड़क के समीप उलझ रहे वाहन चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर धर्मपुर के समीप कार और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो को चोटें आई है। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। वहीं इसकी जानकारी पुलिस थाना धर्मपुर को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार कुमारहट्टी से धर्मपुर की ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार धर्मपुर से कुमारहट्टी की ओर जा रहे थे। सड़क के धंस जाने के बाद से 50 मीटर का पैच बंद किया हुआ था और यहां पर दूसरी लेन से वाहन चल रहे थे। लेकिन हाल ही में फोरलेन कंपनी की ओर से बंद की गई लेन को भी खोल दिया है। बुधवार रात को कंपनी की ओर से लेन खोली गई है। लेकिन यहां पर अब वाहन चालक उलझ रहे हैं। इससे काफी दिक्कतें वाहन चालकों को आ रही है। वहीं अभी जहां पर जगह धंस रही है वहां पर बेरिकेट्स लगाए गए हैं। इससे आधी सड़क पर वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed