फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Canter truck overturns at brewery; three sustain minor injuries.

Solan News: ब्रूरी में गिरा कैंटर, तीन को लगीं हल्की चोटें

Mon, 27 Jul 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Canter truck overturns at brewery; three sustain minor injuries.
सोलन के बरूरी में अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गिरा कैंटर। स्रोत : जागरूक पाठक
सुबह 4 बजे हुआ हादसा, बिजली व पानी की लाइनें टूटी
विज्ञापन

सोलन। शहर के वार्ड नंबर-4 सलोगड़ा के ब्रूरी क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब चार बजे कैंटर सड़क से घरों के समीप जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय घटनास्थल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल कैंटर की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना से क्षेत्र की बिजली लाइनें और जलशक्ति विभाग की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद रोहित ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। कैंटर गिरने से बिजली के तार टूटे थे, जिन्हें बिजली बोर्ड की टीम ने तत्काल दुरुस्त कर दिया। जलशक्ति विभाग की क्षतिग्रस्त लाइन की भी मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed