फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cabinet approves Jal Shakti Mandal Approval given for 17 posts in Dharampur

Solan News: कैबिनेट ने जल शक्ति मंडल धर्मपुर में 17 पदों को दी स्वीकृति

Fri, 26 Jul 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 26 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
विज्ञापन

पहले सोलन मंडल के तहत ही करवाने पड़ते थे सभी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। मंत्रिमंडल ने धर्मपुर जल शक्ति मंडल और परवाणू में उपमंडल ने 17 पदों को स्वीकृति प्रदान की है। अब जल शक्ति मंडल के दोनों कार्यालय में लोगों कार्य करवाने में काफी सुविधा होगी। हालांकि अधिशाषी अभियंता का ई. महेश अत्रि ने अतिरिक्त कार्यभार संभाला हुआ है। जल शक्ति विभाग सोलन सर्कल के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी ने बताया कि धर्मपुर मंडल के कार्यालय को शुरू कर दिया गया हैै। सरकार की ओर से पदों को स्वीकृति प्रदान की जा रही है।

गौर रहे कि लोकसभा चुनावों से पहले कसौली में जल शक्ति विभाग का मंडल खोलने के आदेश सरकार ने किए थे। इसके बाद आचार संहिता लग गई और कर्मचारियों की तैनाती न हो सकी। आचार संहिता हटने के तुरंत बाद सरकार ने आगामी कार्रवाई शुरू की और कर्मचारियों को सेवाएं देने के लिए तैनात किया। जल शक्ति उपमंडल धर्मपुर के पास दो मंजिला भवन है। यहीं पर ही मंडल कार्यालय खोला गया है। अब आगामी दिनों में अन्य पदों को भरने की आस जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed