फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Butted drinking water scheme stalled for three months

Solan News: बटेड पेयजल योजना तीन महीने से ठप

Mon, 08 Jun 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में हजारों लोग जल संकट से परेशान
विज्ञापन

दैनिक जरूरतों और खाना पकाने तक के लिए नहीं पर्याप्त पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला पंचायत के बटेड क्षेत्र में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल शक्ति विभाग की बटेड पेयजल योजना की पंप मोटर करीब 90 दिनों से खराब है। भीषण गर्मी के बीच मोटर बंद होने से स्थानीय लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में विभाग और प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
पेयजल योजना ठप होने से वार्ड 8 से 12 तक के करीब 3,000 से 4,000 लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, राजबाला देवी, नीलम कुमारी और अशोक कुमार ने बताया कि तीन महीनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। कई परिवारों को दैनिक जरूरतों और भोजन तैयार करने के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या से स्थानीय विधायक रामकुमार चौधरी को भी अवगत करवाया था, लेकिन 90 दिन बीत जाने के बाद भी पेयजल योजना की मोटर को ठीक नहीं किया गया है। उनका कहना है कि अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जल संकट और अधिक गहरा सकता है। हजारों लोगों की पेयजल आपूर्ति इसी योजना पर निर्भर है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि खराब पड़ी मोटर को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए।
3 से 4 हजार लोग परेशान
बटेड पेयजल योजना के बंद होने से वार्ड संख्या 8 से 12 तक के हजारों लोग प्रभावित हैं। गर्मी के मौसम में जल संकट ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं और उन्हें वैकल्पिक स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

मुझे इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं है। विभागीय कर्मचारियों से रिपोर्ट और जानकारी लेकर यदि वहां कोई समस्या है, तो उसका जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।
राहुल अवरोल, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed