{"_id":"62964f3bbf257f4fb4761694","slug":"buses-in-rally-passengers-kept-waiting-solan-news-sml410664030","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें रैली में, यात्री करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें रैली में, यात्री करते रहे इंतजार
विज्ञापन
सोलन बस अड्डे से स्थानीय बसें न मिलने से यात्री बसों के लिए इधर-उधर भटकते हुए। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मंगलवार को लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जिले से 187 बसों में लोगों को शिमला भेजा गया।
इसके चलते लोकल रूट बंद रहे। यात्रियों को रूटों के बंद होने का पता न होने से वे बसों का इंतजार करते रहे। पुराने बस अड्डे और नए बस अड्डे के अलावा लोग गांवों में बसों का इंतजार करते रहे। इससे नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतें आईं। उन्हें या तो पैदल गंतव्य तक पहुंचना पड़ा या टैक्सी करके आना पड़ा। कई लोग लिफ्ट लेकर भी कार्यस्थलों पर पहुंचे।
पथ परिवहन निगम सोलन, अर्की, कसौली, नालागढ़ और परवाणू डिपो की बसें भेजी गई थी। इसमें सबसे अधिक सोलन डिपो की 51 बसें शामिल रही। कसौली मंडल से 32, दून से 25, नालागढ़ से 39 और अर्की से 40 शिमला गईं। इससे दर्जनों रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन
सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ई. शुगल सिंह ने बताया कि रैली में लोगों को ले जाने के लिए डिपो से बसों को भेजा गया। कुछ लोकल रूटों पर लोगों को बस सुविधा नहीं मिल पाई। लंबे रूट पर बसें सुचारू रूप से चलती रहीं।
यह रूट प्रभावित
परवाणू डिपो से नाभों-बायला, कसौली-कालका-धर्मपुर, परवाणू-शिमला, परवाणू-बद्दी, परवाणू-भोजनगर, परवाणू-मल्ला रूट पर बसें नहीं चलीं। सोलन डिपो के कुठाड़-सोलन, सोलन-कंडाघाट, सोलन-राजगढ़, सोलन-कुनिहार-अर्की, सोलन-बीशा, शिमला-सोलन, मुद्रिका समेत कुछ अन्य रूटों पर बसें नहीं चली। हालांकि बुधवार से लोगों को रूटों पर बस सुविधाएं सुचारू मिलेगी।
भाजपा कर रहीं सरकारी तंत्र दुरुपयोग
सोलन। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र और मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। प्रधानमंत्री की रैली के लिए सरकारी बसों पर बीजेपी के झंडे लगाकर और उन बसों में आंगनबाड़ी, महिला मंडल और आशा वर्कर को जबरन रैली स्थल तक पहुंचाने का काम किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा निराश करने वाला रहा। प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लिए कोई विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा नहीं की। पुलिस पेपर लीक घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच के आदेश भी नहीं दिए।