{"_id":"61ed9d438708b9043715af2a","slug":"bus-stand-costing-5-56-crore-ready-in-nalagarh-solan-news-sml3975032135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में 5.58 करोड़ के आधुकि बस स्टैंड की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में 5.58 करोड़ के आधुकि बस स्टैंड की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। परिवहन निगम नालागढ़ का बस अड्डा बन कर तैयार है। मुख्यमंत्री जैसे ही इस अड्डे का उद्घाटन करेंगे तो यह अड्डा चालू हो जाएगा। एचआरटीसी के वर्कशाप के ठीक सामने 8518 हेक्टेयर जमीन पर इस अड्डे को बनाया है। इसमें 5.58 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। बस अड्डे के चारदीवारी का कार्य बाकी है। यह अड्डा बन कर तैयार है। जल्द ही लोगों को समर्पित हो जाएगा। बस अड्डे का निर्माण अड्डा प्रबंधन विकास प्राधिकरण ने किया है।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड का मुख्यमंत्री ने 19 सितंबर 2018 को शिलान्यास किया था जबकि इसका कार्य फरवरी 2019 को शुरू हुआ था। बस अड्डे में 21 बस वेज है। एक बुकिंग ऑफिस, एक अड्डा प्रभारी कार्यालय, चार टिकट काउंटर, महिला व पुरूष के अलग अलग प्रतीक्षालय, शौचालय यात्रियों को सामान रखने के लिए क्लोक रूम, एटीएम के लिए प्रावधान किया है। एक वर्ष जल संग्रह टैंक भी बनाया गया है। रंग-रोगन हो चुका है। अड्डा परिसर पेवर ब्लॉक से बनाया गया है।
सड़क किनारे नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार
नालागढ़ के व्यापारी राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि अड्डा बनने से लोगों की लंबे समय से आ रही समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में अड्डा नगर परिषद की बिल्डिंग में चल रहा है। जहां पर बस खड़ी करने के लिए जगह नहीं है। यात्रियों को प्रतिकूल मौसम में भी सड़क में बस का इंतजार करना पड़ता है लेकिन अब अड्डा बनने से लोगों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नए अड्डे से महिलाओं और बुजुर्गों होगी सहूलियत
नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम ने कहा कि नालागढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला जैसे स्थानों के जाने वाले यात्रियों को सामान लेकर भटकना पड़ता था। बस अड्डा परिसर में जगह न होने से बस अड्डा परिसर में नहीं आती है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सामान के साथ बस पकड़ने में काफी दिक्कत होती है। नया अड्डा चालू होने से लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
यात्रियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा
बैंक मित्र केंद्र के संचालक हरनेक सिंह सैणी ने कहा कि नए अड्डे में अब यात्रियों को अपना सामान रखने की कोई असुविधा नहीं होगी। यात्री क्लाक रूम में अपना सामान रख सकते है। अड्डे में प्रतीक्षालय होने लोगों को अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री करेंगे अड्डे का उद्घाटन
नालागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि बस अड्डा बन कर तैयार है। जैसे ही सीएम का नालागढ़ दौरा होगा। उसी दौरान ही अड्डे को निगम को समर्पित कर दिया जाएगा। वर्तमान में पुराने अड्डे में 50 रुपये प्रति रूट की पर्ची कटती है। जिसमें 16 हजार रुपये प्रति दिन निगम को पर्ची के रूप में चुकाना पड़ता है। नया अड्डा बनने से पर्ची का पैसा भी निगम को बचेगा।