फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bureau of Indian Standards Office Shift Industrialists worried after

Solan News: भारत मानक ब्यूरो कार्यालय शिफ्ट होने के बाद उद्योगपति परेशान

Sun, 10 Mar 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 10 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
पंजीकरण समेत अन्य कार्य करवाने के लिए भी जाना पड़ रहा चंडीगढ़
विज्ञापन

उत्पादों पर भी बीआईएस स्टेंपिंग प्रक्रिया समय पर नहीं हो रही पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) कार्यालय चंडीगढ़ शिफ्ट होने से उद्योगपतियों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। कार्यालय को शिफ्ट हुए चार माह हो गए हैं। इसके बाद संबंधित विभाग से कार्य पड़ने पर उद्योग इकाइयों के मालिकों को चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। 1990 में परवाणू में उद्योगों में आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यालय खोला गया था। वहीं छोटे समेत बड़े उद्योगों को बीआईएस पंजीकरण कागजात भी आसानी से परवाणू में उपलब्ध हो रहे थे। वहीं ज्वेलरी उत्पादों पर बीआईएस को स्टेंपिंग की प्रक्रिया का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
वहीं कार्यालय के परवाणू में होने से कई प्रकार के सामान पर भी नकेल कसी जा रही थी। लेकिन अब काफी दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। वहीं बाजार में टीम के निरीक्षण न करने पर निम्र गुणवत्ता वाली वस्तुएं भी उपभोक्ताओं को दी जा रही हैं। केंद्रीय कार्यालय के चंडीगढ़ शिफ्ट होने पर परवाणू उद्योग संघ की तरफ से महासचिव सार्थक तनेजा ने डीजी भारतीय मानक ब्यूरो दिल्ली को पत्र भेजकर उक्त कार्यालय की शिफ्टिंग पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया। साथ ही कार्यालय से जवाब मिला कि सर्टिफिकेशन कार्य ऑनलाइन हो गया है। इसके अलावा प्रदेश से कई अन्य उद्योगों के मालिकों की ओर से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
ऑनलाइन प्रमाणीकरण से अनभिज्ञ
हिमाचल में लघु उद्योग काफी संख्या में है। यह बीआईएस की ऑनलाइन प्रमाणीकरण से अनभिज्ञ हैं। उन्हें छोटे से छोटे कार्य करवाने के लिए भी चंडीगढ़ जाना पड़ता है। हिमाचल का शाखा कार्यालय चंडीगढ़ से संचालित होने से अब हिमाचल के उद्योगपतियों को काफी मुसीबतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed