फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Broke the lock of the shop in Bagheri village

बघेरी में दरवाजा तोड़ कर चोरों ने नकदी चुराई

Fri, 17 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
नालागढ (सोलन)। नालागढ़ के बघेरी गांव में स्थित एक दुकान का ताला तोड़ शातिर नकदी चोरी कर ले गए। घटना वीरवार रात को उस समय हुई जब दुकानदार किसी शादी समारोह में गया था और दुकान में कोई नहीं था। सूचना मिलते ही जोघों पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुबूत जुटाए।
विज्ञापन

चोर जगत राम चौधरी की दुकान की छत के दरवाजे से दुकान में घुसे और दुकान में गल्ले के ताले को तोड़ कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
जगत राम के अनुसार वह हमेशा दुकान पर ही सोता है, लेकिन बीती रात वह किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह से वापस आने के बाद वह अपने घर पर सो गया, जो दुकान से तीन किमी दूर था। सुबह जब वह दुकान पर आया तो दुकान का दरवाजा खुला देखकर उसके होश उड़ गए और जब उसने दुकान का गल्ला देखा तो नकदी गायब थी। उसके अनुसार करीब दो लाख रुपये कैश गल्ले में रखा हुआ था। जिसका उसने शुक्रवार को आरटीजीएस कराना था। दुकानदार का कहना है कि चोरी किसी ऐसे व्यक्ति ने की है, जो उसकी दुकान की रेकी कर रहा था। वरना हर रोज वह दुकान में ही सोता था, लेकिन रेकी करने वाले व्यक्ति को यह भनक लगी गई थी कि वह बीती रात को दुकान पर नहीं रहेगा। सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश चोर चोरी करते हुए देखे जा रहे हैं। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed