फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bridge to be built near Patt Mod in 200 metre area on Kalka-Shimla NH fourlane

पट्टा मोड़ से 200 मीटर क्षेत्र में होगा ब्रिज का निर्माण

Sun, 27 Mar 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पट्टा मोड़ के समीप बार-बार आ रही समस्या का हल जल्द ही निकलेगा। फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को यहां पर ब्रिज बनाने की अनुमति मिल गई है। अब कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
आगामी करीब दो माह के भीतर फोरलेन निर्माता कंपनी ब्रिज का निर्माण पूरा कर सड़क को सुचारु करेगी। वर्तमान में यहां पर एक ही लेन से वाहनों की दोनों ओर के लिए आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर प्रथम चरण में फोरलेन निर्माता कंपनी ने लगभग 93 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। इस दौरान कई जगहों पर अभी भी परेशानी आ रही है। ऐसी ही समस्या पट्टा मोड़ के समीप है। यहां पर फोरलेन कार्य को लेकर जमीन उपयुक्त नहीं थी। इस कारण सड़क का लेवल भी कम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सड़क को चौड़ा करने के बाद से लगातार सड़क धंसती जा रही है। सड़क के धंसने से 200 मीटर के पेच पर दरारें भी पड़ गई हैं जिसे कंपनी ने कई बार ठीक भी किया। इसके बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकला और वर्तमान में भी यहां सड़क पर काफी गहरी दरारें हैं।
सड़क पर जगह कम होने से यहां पर डिवाइडर भी नहीं लगे हैं। अब फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को यहां पर ब्रिज निर्माण करने की अनुमति मिली है। इससे काफी हद तक समस्या का हल निकलने की उम्मीद है।
उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने कहा कि पट्टा मोड़ के समीप 200 मीटर के पैच पर काफी दिक्कत आ रही है। अब यहां पर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। ब्रिज का कार्य शुरू कर दिया है।

गलत दिशा में जा रहे वाहन
पट्टा मोड़ के समीप फोरलेन निर्माण का कार्य चला होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत आ रही है। यहां पर डायवर्जन का वाहन चालकों को पता नहीं चल रहा है। इस कारण शिमला की ओर जाने वाले वाहन गलत दिशा से दूसरी ओर जा रहे हैं। इससे कई बार वाहनों की टक्कर के मामले भी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed