फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BPL list will be amended, old age pension will be installed

बीपीएल सूची में होगा संशोधन, वृद्घावस्था पेंशन लगवाई जाएगी

Tue, 12 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
BPL list will be amended, old age pension will be installed
कंडाघाट की सिरीनगर पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थिति लोग प्रधान के साथ। संवाद - फोटो : SOLAN
कंडाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत सिरीनगर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधान राजविंद्र कौर ने की। ग्राम सभा में दो विभाग के कर्मचारी को छोड़ बाकी के कर्मचारी गैर हाजिर रहे। इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उप प्रधान प्रद्युमन ठाकुर ने बताया कि जिन विभागों के कर्मचारी ग्राम सभा में उपस्थित नहीं हुए उन विभागों से संबंधित काम ग्राम सभा में नहीं हो पाए। ग्राम सभा में चर्चा हुई कि कंडाघाट से अलग हुई सिरीनगर पंचायत के पास अपना पंचायत घर नहीं है। वर्तमान में पंचायत कार्यालय दोलग के सामुदायिक भवन में चल रहा है। यहां पानी और शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। इस पर भी सरकार और विभाग को प्रस्ताव भेजकर पंचायत घर के लिए फंड देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

ग्राम सभा में जल जीवन मिशन पर चर्चा में हर घर को नल पहुंचाने पर बल दिया गया। वहीं पंचायत की बीपीएल सूची का संशोधन करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया। वृद्धावस्था पेंशन लगवाने और वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए बजट पारित किया गया। बैठक में पूर्व प्रधान गुरविंद्र काला, पूर्व वार्ड सदस्य रमेश ठाकुर सहित बड़ी से संख्या में पंचायत के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed