{"_id":"65900d188e8cba88170323cb","slug":"bpeo-lease-office-running-in-school-building-solan-news-c-176-1-ssml1041-13631-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूल भवन में चल रहा बीपीईओ पट्टा का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूल भवन में चल रहा बीपीईओ पट्टा का कार्यालय
Sat, 30 Dec 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्राथिमक स्कूल के भवन में चल रहा बीपीओ पट्टा का कार्यालय। संवाद
विद्यार्थियों और अध्यापकों को हो रही परेशानी
स्कूल में सिर्फ दो कमरों लग रहीं पांच कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। शिक्षा खंड पट्टा महलोग का कार्यालय प्राथमिक स्कूल के भवन में चल रहा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें व स्टाफ को परेशानी भी हो रही है। इसमें तीन कमरों में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (बीपीईओ) कार्यालय चल रहा है अब तीन ही कमरे स्कूल के बचे हैं। जिसमें पांच कक्षाएं लगाना मुश्किल हो रही है। कुछ बच्चों को प्रतिकूल मौसम में बरामदे में बैठाना पड़ रहा है।
प्राथमिक स्कूल पट्टा में 78 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस स्कूल में छह कमरे है। दो मंजिला इस भवन में तीन कमरे नीचे और तीन ऊपर की मंजिल में है। यहां पर बीपीईओ का अपना भवन न होने से स्कूल के भवन में ही यह कार्यालय चल रहा है। जिसमें तीन कमरे खंड शिक्षा अधिकारी को दिये गए हैं। दो कमरों में विभाग ने पठन पाठन सामग्री भरी हुई है। जबकि तीन कमरे ही प्राथमिक स्कूल के बचे है। इन कमरों में 78 बच्चों को बैठना काफी कठिन कार्य है। जिससे कुछ बच्चों को बरामदे में बैठाया जा रहा है।
पीटीए प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि विभाग ने बीपीईओ कार्यालय खोलने के लिए जमीन नाम कर दी है। और उस पर भवन बनाने के लिए 54 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार करके विभाग व सरकार को भेजा है। लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। स्कूल का भवन में बीपीईओ कार्यालय चलने से बच्चों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने जल्द ही बीपीईओ कार्यालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, बीपीईओ हाकम सिंह कठाना ने कहा कि बीपीईओ कार्यालय के लिए प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा। भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने माना की स्कूल का भवन उनके पास होने से बच्चों को दिक्कत हो रही है।