{"_id":"61c0c1de04ba660ebd41f38f","slug":"blood-bank-to-start-soon-in-nalagarh-sadhna-thakur-solan-news-sml394114121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में जल्द लोगों को मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में जल्द लोगों को मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा
विज्ञापन
नालागढ़ में राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉक्टर साधना ठाकुर का स्वागत करते हु?
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में लोगों को जल्द मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा
रेड क्रॉस शाखा की अध्यक्ष ने किया नवनिर्मित भवन का निरीक्षण
कोविड के बीच सरहानीय कार्य करने वाले लोग भी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में ब्लड बैंक के नवनिर्मित भवन के निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नवनिर्मित ब्लड बैंक भवन में आवश्यक उपकरण स्थापित कर इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीबीएन प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है जहां ब्लड बैंक शुरू होने से स्थानीय निवासियों के अलावा कामगारों को भी रक्त उपलब्ध होगा। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 25 चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी नालागढ़ से 20 लाभार्थियों को लगभग एक लाख की मदद राशि और एक ट्राईसाइकिल भी दी। कार्यक्रम में एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया।
इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, नालागढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उद्योग उद्योग भारती के अध्यक्ष हरबंस पटियाल, प्रधान एसोसिएशन नालागढ़ के अध्यक्ष पुनीत कौशल, दून वैली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजीव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री इंदु ठाकुर वैद्य, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी, सीईओ बीबीएनडीए डॉ. रिचा वर्मा, एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।