{"_id":"69d3a05943508a09ae060072","slug":"bjp-workers-hoisted-the-flag-solan-news-c-176-1-ssml1040-166659-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय कमलम में मनाया स्थापना समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी, सोलन शहरी मंडल ने पार्टी कार्यालय कमलम में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापकों एवं महान नेताओं को नमन करते हुए की गई।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र सेवा के संकल्प तथा पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धियों को स्मरण किया। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम माला अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 1980 में बोया विचारों का बीज आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जो राष्ट्रवादी विचारधारा की छाया प्रदान कर रहा है। यह विचारधारा न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी स्वीकार्यता प्राप्त कर रही है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री इस विचारधारा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता सहित संजय मलिक, करमचंद शर्मा, अनिल कुमार, राजू कुंद्रा, लाविका, रेनू कलसी, कृष्णा ठाकुर, जगदीश गर्ग, बादल नाहर, कमल शर्मा, गौरव राजपूत, प्रियंका अग्रवाल, विवेक डोभाल, अजय धीमान, नेहा ठाकुर, विशाखा, पूजा सलोत्रा, प्रिया, राज तिलक नेगी, मीना सिंह, उर्मिल चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।