फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP got 52106 votes in the district lead, Kashyap got 173692 votes

Solan News: जिले में भाजपा को मिली 52106 मतों की लीड, कश्यप को मिले 173692 वोट

Tue, 04 Jun 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 04 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP got 52106 votes in the district 

lead, Kashyap got 173692 votes
मतगणना कक्ष पर मौजूद कर्मचारी। संवाद
कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को पड़े 121586 मत
विज्ञापन

जिले में लोकसभा चुनावों की मतगणना संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत शिमला लोकसभा सीट के जिला सोलन की पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें अर्की, सोलन और कसौली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कार्य राजकीय महाविद्यालय सोलन और नालागढ़ व दून विस क्षेत्र की मतगणना राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में हुई। मतगणना के अनुसार जिले में सबसे अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 173692 वोट मिले। इसी तरह कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 121586 मत मिले। वहीं बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 1935, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 1229, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 1550, जबकि नोटा को 1825 वोट पड़े। इसकी पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की।
आंकड़ों के अनुसार अर्की विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट को 413, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल को 252, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 384, भाजपा के सुरेश कश्यप को 40026, कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 24542 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 377 वोट डाले गए।
विज्ञापन

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनिल कुमार मंगेट को 743, मदन लाल को 332, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 466, सुरेश कश्यप को 40283, विनोद सुल्तानपुरी को 25119 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 438 वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून विस क्षेत्र में अनिल कुमार मंगेट को 367, मदन लाल को 198, सुरेश कुमार को 220, सुरेश कश्यप को 33521, विनोद सुल्तानपुरी को 20439 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 265 वोट डाले गए।

सोलन क्षेत्र में अनिल कुमार मंगेट को 219, मदन लाल को 265, सुरेश कुमार को 184, सुरेश कश्यप को 32125, विनोद सुल्तानपुरी को 27109 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 403 वोट डाले गए।


कसौली क्षेत्र में अनिल कुमार मंगेट को 193, मदन लाल को 182, सुरेश कुमार को 296, सुरेश कश्यप को 27737, विनोद सुल्तानपुरी को 24377 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा में 342 वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed