फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bilaspur overall champion

अंडर-14 खेलों में रहा सोलन शिमला का दबदबा

Fri, 04 Oct 2019 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में खेली गई 36वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में सोलन और शिमला का खूब दबदबा रहा। वहीं ओवरऑल विजेता का खिताब बिलासपुर के नाम रहा। मॉडल ब्वॉयज स्कूल नालागढ़ में चली चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में पूर्व विधायक कृष्ण लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पारितोषिक बांटे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा राजेश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में मार्चपास्ट में मंडी प्रथम, कुल्लू द्वितीय व सोलन तृतीय, वॉलीबाल में शिमला प्रथम, सोलन द्वितीय व सिरमौर तृतीय, कबडडी में बिलासपुर प्रथम, शिमला द्वितीय व सोलन तृतीय, खो-खो में शिमला प्रथम, सोलन द्वितीय व मंडी तृतीय, बैडमिंटन में बिलासपुर प्रथम, ऊना द्वितीय और हमीरपुर तृतीय, कुश्ती में बिलासपुर प्रथम, चंबा द्वितीय व शिमला तृतीय, जूडो में बिलासपुर प्रथम, हमीरपुर द्वितीय व शिमला तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर शशिकांत शर्मा, प्रदीप शर्मा, छात्र स्कूल की प्रिंसिपल पूनम ठाकुर, सोलन के खेल प्रभारी योगराज, मंडी के खेल प्रभारी राजेंद्र गुलेरिया, शिमला के खेल प्रभारी सुभाष सोनी, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान मस्तराम बडयाल, ऊना जिला खेल प्रभारी रमण सोहड, बलवीर, मुकेश, संजीव कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed