फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bike repair shop catches fire material worth lakhs burnt to ashes in Nalagarh's Dhaang Nihali

बाइक मरम्मत की दुकान में लगी आग से लाखों की संपत्ति राख

Sat, 06 Nov 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bike repair shop catches fire material worth lakhs burnt to ashes in Nalagarh's Dhaang Nihali
ढांग निहली में बाइक रिपेयर की दुकान में लगी आग से सामान रख। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के ढांग निहली स्थित बाइक मरम्मत की दुकान में आग लगने से करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई हैं। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है। दुकान संचालक ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की मध्य रात्रि ढांग निहली स्थित लाभ सिंह की बाइक मरम्मत की दुकान में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी, तब दुकान बंद थी। लाभ सिंह का घर दुकान से कुछ ही दूरी पर था।
विज्ञापन

जैसे ही वह रात को शौच करने उठे तो दुकान से आग की लपटें देखीं। लोगों को आग लगने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दुकान के मालिक ने पानी की मोटर चला कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस पर उसने शाम को अपनी दुकान में लड़ियां लगाई हुई थी। उसे शक है कि शॉर्टसर्किट ही आग लगने का कारण बना।
दुकान में रखा उसका अपना बाइक और मरम्मत के लिए आए दो बाइक भी जल गए। आग से उसे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने नालागढ़ पुलिस में इसकी सूचना दी है। पंचायत प्रधान भोली देवी ने आग लगने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने दुकान संचालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed