{"_id":"68f78661245c41f7660be41c","slug":"bijeshwar-dev-fair-in-basal-on-24th-and-25th-october-solan-news-c-176-1-ssml1040-155470-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बसाल में बिजेश्वर देव मेला 24 और 25 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बसाल में बिजेश्वर देव मेला 24 और 25 अक्तूबर को
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताओं के साथ दंगल का होगा आयोजन
स्थानीय सहित बाहरी राज्यों के पहलवान लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बिजेश्वर देवता मेला बसाल का 24 से 25 अक्तूबर तक आयोजन होगा। पंचायत के उपप्रधान किरण किशोर ठाकुर ने बताया कि मेले के पहले दिन बुधराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेले का शुभारंभ करेंगे।
पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया जाएगा। मेले के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सहित दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के पहलवान भी भाग लेंगे।
मेले के समापन अवसर पर कसौली विधायक विनोद सुलतानपुरी और राजेश कश्यप बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पहले दिन सुबह 10 बजे से कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। दोपहर करीब 12 बजे से स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं रात्रि संध्या में करियाला का मंचन किया जाएगा। मेला कमेटी और ने लोगों से अपील की है कि वे मेले में भाग लें।