फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhojangar winner, Dharampur runner-up in youth MP

Solan News: युवा सांसद में भोजनगर विजेता, धर्मपुर उपविजेता

Thu, 29 Jun 2023 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यक्रम में ब्लॉक के 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ब्लॉक के 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दो दिन तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसद की भूमिका के बारे में विस्तार से जाना। समापन अवसर पर धर्मपुर स्कूल के प्रधानाचार्य कमल चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में चंडी स्कूल के दर्शन कुमार, सोलन स्कूल की शालिनी और नवगांव स्कूल अमर देव शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में भोजनगर ने पहला जबकि दूसरे स्थान पर धर्मपुर स्कूल रहा। तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाथू रहा।
विज्ञापन

युवा संसद कार्यक्रम के युवा छात्रों ने कहा कि सरकार का जब तंत्र जब फेल होता है, तभी पेपर लीक होता है। पेपर 13 से 25 लाख रुपये का बिकता रहा। नेता झूठे वादे नहीं करेंगे तो सत्ता का सुख कैसे भोगेंगे। युवा छात्रा ने कहा कि आजकल युवा वर्ग माता-पिता को साथ नहीं रखना चाहती। यह हमारे समाज के लिए अभिशाप से कम नहीं हैं। जो माता-पिता अपने बच्चे को जन्म से लेकर स्कूल, कॉलेज और नौकरी तक साथ देता। वहीं बच्चा शादी के बाद माता-पिता को साथ में रखने में असमर्थता दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि कमल चौहान ने कहा कि असहमति को विद्रोह नहीं कहा जा सकता। युवा संसद से लोकतंत्र की भूमिका समझने से भविष्य में आसानी होती है। यह कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed