फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhog certificate issued to Lutru Mahadev Arki and Baba Balaknath Gadhkhal in Kasauli

जिले के दो मंदिरों के लिए भोग सर्टिफिकेट जारी

Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bhog certificate issued to Lutru Mahadev Arki and Baba Balaknath Gadhkhal in Kasauli
Bhog certificate issued to Lutru Mahadev Arki and Baba Balaknath Gadhkhal in Kasauli
सोलन। भोग योजना के तहत जिले में दो प्रसिद्ध मंदिरों को शामिल किया गया है। एफएसएसएआई ने कसौली के गढ़खल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर और कुनिहार के लुटरू महादेव मंदिर को सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इन मंदिरों को फाइनल ऑडिट करवाने के बाद जारी किया है। इससे पहले भी जिले में मां शूलिनी मंदिर, शिव मंदिर जटोली और हरिपुर गुरुद्वारा को सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है। अब पांच मंदिरों को भोग योजना के सर्टिफिकेट जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग जिला के बड़े धार्मिक संस्थानों का चयन करने के बाद सर्टिफिकेट जारी कर रहा है। विभाग से मंदिर में बनने वाले भोग और भंडारों को बनाने से लेकर वितरण तक की ट्रेनिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह ट्रेनिंग बीते दिनों करवाई है। साथ ही दुकानदारों कई दुकानदारों की रजिस्ट्रेशन भी करवाई है। जिले के लुटरू महादेव अर्की, साईं मंदिर गढ़खल (पनेवा), बाबा बालक नाथ मंदिर गढ़खल को आनंदपूर्ण स्वच्छ चढ़ावा योजना में चुना था।
इन मंदिरों में प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों से लोग आते हैं। समय-समय पर इन मंदिरों में भंडारे लगते हैं। इसे देखते हुए इन मंदिरों मेें प्रसाद और अन्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा गया है जिसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। अगर ये सब चीजें अलग-अलग पैमानों पर खरी उतरती हैं तो विभाग भोग का सर्टिफिकेट देगा।

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि जिले में बाबा बालक नाथ मंदिर और लुटरू महादेव मंदिर को भोग योजना का सर्टिफिकेट जारी किया है। जिले में योजना के तहत पांच मंदिरों को भोग सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed