फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhartiya Kisaan Sangh demands for sufficient supply of fertilizers in BBN

किसान संघ ने खाद मुहैया करवाने की उठाई मांग

Thu, 20 Jan 2022 06:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya Kisaan Sangh demands for sufficient supply of fertilizers in BBN
Bhartiya Kisaan Sangh demands for sufficient supply of fertilizers in BBN
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय किसान संघ की नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि विकास खंड में यूरिया खाद की सप्लाई तुरंत की जाए। इस समय गेहूं, सरसों, मूली आदि फसलों को खाद की अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ ने 11 जनवरी को एक मांग पत्र उपमंडल अधिकारी नालागढ़ के माध्यम से हिमाचल सरकार को भेजा था। इसमें कहा था कि किसानों को खाद के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने सरकार से एक बार फिर अनुरोध किया कि विकास खंड नालागढ़ के तहत सभी डिपो में यूरिया खाद दो-तीन दिन में उपलब्ध करवाई जाए वरना किसानों को विरोध-धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीबीएन में 1500 मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है और अभी तक आठ सौ टन भी किसानों नहीं मिला है। जिन किसानों के पास 10 बोरियां खाद लग रही है, उन्हें एक ही बोरी मिल रही है। खाद नहीं मिलने से किसानों की फसल खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इफको के सोलन और सिरमौर प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मांग भेजी है जिसकी सप्लाई जल्द ही आने वाली है। सप्लाई आते ही लोगों में खाद बांट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed