फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bharmour in theft case Two real brothers arrested from Manali

Solan News: चोरी के मामले में भरमौर के दो सगे भाई मनाली से गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 27 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
20 अप्रैल को दुर्गा माता मंदिर में दिया था चोरी को अंजाम
विज्ञापन

पुजारी की शिकायत पर पुलिस कर रही थी मामले की जांच
अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की चल रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लक्कड़ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने भरमौर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं। पुलिस ने इन्हें मनाली से दबोचा है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आदतन अपराधी हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने जा रही है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना सोलन में 20 अप्रैल को देवकी नंदन निवासी लक्कड़ बाजार सोलन ने शिकायत दी थी कि दुर्गा माता मंदिर लक्कड़ बाजार सोलन में दान पात्र टूटे हुए हैं। तीन दान पात्र किसी औजार से तोड़े गए थे, जिसमें से चोर सारी नकदी करीब 40 हजार चुराकर ले गए थे। जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस ने वारदात में संलिप्त आरोपियों की शिनाख्त कर उनका पता लगाया गया और आरोपियों सुनील कुमार व अनिल कुमार पुत्र जरम सिंह निवासी गांव सामरा तहसील भरमौर जिला चंबा को मनाली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मंदिर से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है। आरोपी अनिल बड़ोग में एक होटल में काम करता था, जो होटल मालिक से अपने पैसे लेने के लिए सोलन आए थे। जांच के दौरान पाया गया है कि यह दोनों भाई आदतन अपराधी हैं, जिनमें से आरोपी अनिल के खिलाफ थाना डलहौजी जिला चंबा में मादक पदार्थ का एक मामला जबकि आरोपी सुनील के खिलाफ कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed