फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Be ahead on Kumarhatti flyover Repairs are underway, cracks are falling behind

Solan News: कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर आगे हो रही मरम्मत, पीछे पड़ रही दरारें

Thu, 18 Apr 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन से धर्मपुर की ओर जाने वाली लेन से नहीं चल रहे वाहन
विज्ञापन

पहले भी फूली प्लेटों पर पेंच और सीमेंट के लेप से किया था ठीक
कई बार बंद कर दिया मरम्मत के लिए फ्लाईओवर, चालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर कार्य के दौरान बरती गई अनियमितताएं सामने आनी शुरू हो गई हैं। हालत यह है कि फ्लाईओवर की सोलन से धर्मपुर की ओर जाने वाली लेन में आगे मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जबकि पिछली ओर की तरफ दरारें पड़ रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि एक माह से मरम्मत को लेकर लेन बंद है और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं कुमारहट्टी बाजार से वाहनों के गुजरने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
हैरानी की बात तो यह है कि फ्लाईओवर पर बार-बार दरारें पड़ रही हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कोई कार्रवाई निर्माणाधीन कंपनी पर नहीं की है। इससे पहले फ्लाईओवर की प्लेंटे भी कई बार फूल चुकी हैं। लेकिन पेंच और सीमेंट का लेप लगाकर ही फोरलेन कंपनी ने अपनी औपचारिकता पूरी कर दी।
विज्ञापन

वहीं धर्मपुर से सोलन की ओर आने वाली लेन को भी करीब डेढ़ माह तक बंद रखा गया था। जिससे भी लोग परेशान हुए थे। लेकिन अब फिर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि करोड़ों रुपये खर्च कर कुमारहट्टी में फ्लाईओवर का निर्माण किया था। इससे कुमारहट्टी बाजार में लगने वाले जाम से छुटकारा तो मिल गया। लेकिन अब यह फ्लाईओवर किसी खतरे से खाली नहीं है। इस फ्लाईओवर के नीचे और ऊपर से रोजाना हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। लेकिन फ्लाईओवर पर बार-बार मरम्मत करना अपने आप में एक बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है।

इससे पहले फोरलेन निर्माण कार्य तो सुर्खियों में है ही। अब फ्लाईओवर को लेकर भी निर्माण कार्य पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों पर भी खतरा मंडराया हुआ है। फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाईओवर पर जहां वाहन में जंप लगती थी उस जगह को ठीक किया जा रहा है ताकि कोई दुर्घटना न हो। फ्लाईओवर पर किसी भी तरह की दरारें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed