{"_id":"69ceb4144f98025878057bf4","slug":"bbn-cricket-league-postponed-indefinitely-solan-news-c-176-1-ssml1044-166367-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीबीएन क्रिकेट लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीबीएन क्रिकेट लीग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विज्ञापन
टोल बैरियर प्रदर्शन के कारण मुकाबले स्थगित, हालात सुधरने पर नई तिथि की जाएगी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। टोल बैरियरों पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए 3 अप्रैल से शुरू होने वाली बीबीएन क्रिकेट लीग को रद्द कर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि हालात सुधरने के बाद ही लीग की नई तिथि घोषित की जाएगी। यह प्रतियोगिता पहले 20 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन बारिश के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। मैदान गीला होने के कारण इसे 3 अप्रैल तक बढ़ाया गया था, लेकिन पहली अप्रैल को बद्दी में टोल बैरियरों पर प्रदर्शन होने के कारण आयोजकों को दोबारा इसे रद्द करना पड़ा। बता दें कि बद्दी के निमंत्रण रिजोर्ट के मैदान में आयोजित होने वाली इस क्रिकेट लीग में हरे रंग की टेनिस बॉल का उपयोग होगा। इसमें पहले ग्रुप में बीबीएन मैसेंजर, एलयूबी सुपर फाइटर व रायल टाइगर को शामिल किया गया है। दूसरे ग्रुप में एचडीएमए टाइगर, वाइस ऑफ बद्दी व बीबीएन लीडर रहेंगे। तीसरे ग्रुप में पैंथर बटालियन, राॅयल वाॅरियर और नालागढ़ किंग्स को शामिल किया गया। वहीं चौथे ग्रुप में लीगल लीजेंट, सोशल एंबेस्डर, एलयूबी लीडर को शामिल किया गया है। लीग के चेयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि ट्रॉफी और ड्रेस पहले ही लॉन्च कर दी गई थी। प्रतियोगिता में तीन दिन में 18 मैच खेले जाने थे। सभी लीग मैच 10-10 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 15-15 ओवर के होंगे। अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा। मुकेश जैन ने कहा कि बारिश और अब टोल बैरियर प्रदर्शन के कारण प्रतियोगिता स्थगित की गई है। हालात ठीक होने पर नई तिथि घोषित कर लीग शुरू कराई जाएगी। इस अवसर पर बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी और राजीव सत्या भी मौजूद रहे।