फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Batal School gets the gift of a newly constructed building

Solan News: बातल स्कूल को नवनिर्मित भवन की मिली सौगात

Tue, 23 Dec 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Batal School gets the gift of a newly constructed building
राजकीय उच्च विद्यालय बातल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान प्रस्तुति ​देती छा
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अर्की के विधायक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की (सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य दृढ़ निश्चय, संयम, विश्वास और कठिन परिश्रम से प्राप्त किया जा सकता है। अवस्थी मंगलवार को अर्की विस क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय बातल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। अवस्थी ने लगभग 44 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय उच्च विद्यालय बातल के भवन का लोकार्पण व 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले इंडोर बैडमिंटन हॉल की आधारशिला भी रखी। उन्होंने सभी को आने वाले नववर्ष की बधाई दी और सभी के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। राजकीय उच्च विद्यालय बातल के मुख्याध्यापक तेजेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अवस्थी ने बातल स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने ग्राम पंचायत बातल में खेल मैदान निर्माण कार्य के लिए दो लाख रुपये, महिला मंडल पोखटू के भवन पर छत निर्माण के लिए दो लाख, महिला मंडल शयुरी को भवन निर्माण कार्य के लिए एक लाख, मोक्षधाम बातल के रास्ते के निर्माण कार्य के लिए एक लाख, महिला मंडल बातल को 21 हजार, आयोजक समिति को 21 हजार व स्कूल के बच्चों को 2100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने नेहरू युवा क्लब बातल को दो क्रिकेट किट व ग्राम पंचायत बातल के वार्ड नंबर-3 में रास्ता व नालियों के निर्माण कार्य के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत बातल में लगभग 24 लाख रुपये से निर्मित होने वाले शहीद चौराहा की आधारशिला भी रखी। अवस्थी ने तदोपरांत विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं तथा इनके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed