{"_id":"68e3a828b110cf879906156b","slug":"bakhalg-and-chandi-teams-reached-the-semi-finals-in-basketball-solan-news-c-176-1-sln1009-154347-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बास्केटबाल में बखालग व चंडी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बास्केटबाल में बखालग व चंडी की टीम पहुंची सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कंडा स्कूल में जिलास्तरीय अंडर -19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्ट के दौरान
कंडा स्कूल में चल रही छात्राओं की अंडर-19 प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए कई मुकाबले
हॉकी प्रतियोगिता में कसौली स्कूल पहुंचा फाइनल में
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडा में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। बास्केटबाल में बखालग व चंडी ने अपने शुरुआती मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरी और अर्की को हराकर सेंट मेरी कसौली सेमीफाइनल में पहुंचा। हाॅकी में कसौली स्कूल ने कुनिहार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया,जबकि जगातखाना ने धर्मपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जगातखाना व कंडाघाट के बीच सेमीफाइनल होगा। इसके अलावा भारोतोलन में भाटिया विजेता व नव ज्योति स्कूल उप विजेता बना। प्रतियोगिता में कसौली के होटलियर्ज राजेंद्र चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कंडा स्कूल की प्रधानाचार्य मीता कौल व जिला सोलन खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी महेंद्र राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिले के 38 स्कूलों के लगभग 379 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर हुड़ंग पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी, रत्न ठाकुर, हेमंत ठाकुर, मनोज ठाकुर, फार्मर क्लब कंडा के सदस्य व अन्य मौजूद रहे।