{"_id":"675ed6d107a4de710808c369","slug":"baghal-cup-cricket-competition-starts-in-arki-solan-news-c-176-1-ssml1040-134171-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की में बाघल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की में बाघल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
बाबा अमरदेव ने की बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
आसपास की 60 टीमें ले रहीं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की कल्याण संस्था की ओर से अर्जुन खेल मैदान कोटली में बाघल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामलोक आश्रम कंडाघाट के संस्थापक बाबा अमरदेव ने किया। शालाघाट पहुंचने पर संस्था के संस्थापक सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों व लोगों ने मुख्यातिथि का फूलमालाओं से स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस मौके पर बाबा ने कहा कि आज नौजवान नशे के गर्त में डूब कर अपने और अपने परिवार का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन नौजवानों को नशों से दूर रखने के लिए खेलकूद जैसी प्रतियोगिताएं कारगर हैं। संस्था के सह संयोजक मनमोहन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 60 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के समापन के पश्चात रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51000, दूसरा स्थान लेने वाली टीम को 25000 रुपये के नगद इनाम और ट्राॅफी से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी डीडी शर्मा, विनोद शर्मा, गोपाल चंदेल, सागर शर्मा, पूर्व प्रधान परमिंद्र ठाकुर, सुरजीत सिंह, दीपक ठाकुर, मुकेश मोनू, बृजमोहन बबलू, बालकृष्ण, कमल बंसल, जयचंद मोनू, विकास ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।