{"_id":"60db229a8ebc3e90ba7776b4","slug":"baddi-toll-barrier-auctioned-for-14-25-crores-solan-news-sml3751582193","type":"story","status":"publish","title_hn":"14.25 करोड़ में नीलाम हुआ बद्दी टोल बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14.25 करोड़ में नीलाम हुआ बद्दी टोल बैरियर
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। आबकारी एवं कराधान विभाग ने बद्दी और ढेरोंवाल टोल बैरियरों की नीलामी कर दी है। बद्दी टोल बैरियर को जितेंद्र एसोसिएट कंपनी ने और ढेरोंवाल बैरियर को राणा इंटरप्राइसिस कंपनी ने अधिक बोली लगा कर अपने नाम किया है। बद्दी बैरियर में सनसिटी, शाहपुर और बरोटीवाला शामिल हैं।
जबकि ढेरोंवाला में दभोटा और बघेरी को शामिल किया गया है। बद्दी के बीबीएनआईए हाल में आयोजित नीलामी प्रक्रिया आयुक्त राजीव डोगरा अज्ञैर एसडीएम नालागढ़ की देखरेख में हुई। इस मौके पर सहायक आयुक्त टीआर राणा और उप आयुक्त वरुण कटोच भी उपस्थित रहे। बद्दी बैरियर के लिए सरकारी मूल्य 9.6 करोड़ था। इस बैरियर के लिए बोली में 13 लोगों ने भाग लिया। इसमें जितेंद्रा एसोसिएट ने सबसे अधिक 14.11 करोड़ बोली लगाई। जिस पर विभाग ने बद्दी बैरियर का ठेका उनके नाम किया। ढेरोंवाल बैरियर के लिए 6.18 लाख सरकारी मूल्य था। इसमें दो लोगों ने ही भाग लिया। इसमें राणा इंटरप्राइसिस की सबसे अधिक बोली 6.25 करोड़ होने पर ठेका उनके नाम किया गया।