{"_id":"6133b57a8ebc3e74d215247f","slug":"baddi-bus-stand-post-office-and-roads-waterlogged-in-one-hour-rain-solan-news-sml382672096","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे की बारिश में बद्दी शहर पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे की बारिश में बद्दी शहर पानी-पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क किनारे नालियां जाम होने से सड़कों पर पानी भर गया। बाहन चालकों और राहगीरों को गंतव्य तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बद्दी बस अड्डा पानी से भर गया। इस दौरान खरीदारी के लिए बच्चों के साथ आए लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
बद्दी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे पैदल चलने वाले लोग पूरी तरह से भीग गए। बद्दी डाकघर के साथ लगती नाली जाम होने से पूरा पानी पोस्ट ऑफिस परिसर में घुस गया। इसके चलते यहां पर करीब डेढ़ घंटा कोई भी व्यक्ति न तो अंदर जा सका और न ही बाहर निकल सका।
राष्ट्रीय मार्ग पर बद्दी लाइट चौक, ट्रक यूनियन, मोतिया प्लाजा के सामने सड़क में जल निकासी न होने से दो फीट तक पानी भर गया। इससे पैदल चलने वाले लोग पानी कम होने का इंतजार करते रहे। बद्दी बस अड्डे के नाम पर एक स्लिप रोड है। यहां पर बारिश आते ही पानी भर गया। यहां भी यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अड्डे के निकासी और प्रवेश द्वार पर नालियां ब्लॉक होने से पानी भर गया। इससे यात्रियों को बाहर निकलने और अंदर आने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
नाली को किया जाए दुरुस्त
नगर व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल, मुश्ताक खान, रमन कौशल, पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने बताया कि नालियां जाम होने से बारिश का पानी सड़कों और दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों का कीमती सामान खराब हो गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को नाली की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।
जल निकासी का होगा उचित प्रबंध : आरएम
एचआरटीसी के आरएम जोगिंद्र सिंह का कहना है कि यह बस अड्डा नगर परिषद के अधीन है जिसकी देखरेख नगर परिषद ही करती है। नगर परिषद के ईओ अजमेर सिंह ने बताया कि वह अड्डा परिसर में जमा होने वाली जल निकासी का जल्द ही उचित प्रबंध करेंगे।