फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baba ramloke vichel went delhi

रामलोक से बाबा की महंगी गाड़ियां दिल्ली कूच

Thu, 25 May 2017 12:01 AM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Baba ramloke vichel went delhi

चर्चित बाबा अमरदेव की महंगी गाड़ियां रामलोक मंदिर से बाबा के समर्थक ले गए। बुधवार को बाबा समर्थक यहां पहुंचे और रामलोग मंदिर के प्रांगण में खड़ी गाड़ियों को ले गए। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह गाड़ियां कहां ले जाई गई हैं। हालांकि यह सभी गाड़ियां यहां से पुलिस की मौजूदगी में ले जाई गईं। पुलिस का तर्क है कि यह वाहन किसी अपराध की गतिविधि में शामिल नहीं है ऐसे में इन पर पुलिस की कस्टडी नहीं थी।

विज्ञापन


मंदिर में खड़ी गाड़ियों में से एक का कांच भी टूट गया था। मंदिर में काम बंद पड़ा है तथा बाबा के बाहर रहने के बाद से गाड़ियां बेकार खड़ी थीं। पुलिस थाना प्रभारी कंडाघाट ने गाड़ियों को मंदिर से ले जाने की पुष्टि की है। बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में बाबा की गाड़ियों को निकाला गया। गाड़ियों को मंदिर परिसर से निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बाकायदा जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता बनाया। बाबा की तीनों गाड़ियों को निकालते समय किसी प्रकार का अशांति का माहौल पैदा न हो इसके लिए पुलिस बल को तैनात किया था। सूत्रों का कहना है कि यह वाहन दिल्ली ले जाए गए हैं। बाबा भी इस वक्त दिल्ली में ही एम्स में दाखिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रूड़ा स्थित रामलोक मंदिर परिसर में खड़ी बाबा अमरदेव द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली महंगी गाड़ियों में फार्च्यूनर डीएल 7-सीजी 5528, इंडिव्यूर एचआर-70 ए-0149 व यूपी-14 ए क्यू 0368 काफी लंबे समय से मंदिर परिसर में खड़ी थी और मंगलवार को इन्हें यहां से भेज दिया गया। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि मंदिर से तीनों गाड़ियां निकाल ली गई हैं। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच इन गाड़ियों को बाहर निकाला गया। वहीं एसपी अंजुम आरा ने माना कि बाबा की महंगी गाड़ियों को यहां से ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यह गाड़ियां बाबा के समर्थक लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed