{"_id":"684835ea51f8f40873042ee2","slug":"baba-khatu-shyam-sankirtan-will-be-held-on-14th-at-the-old-bus-stand-solan-news-c-176-1-ssml1042-145876-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुराने बस स्टैंड में 14 को होगा बाबा खाटू श्याम संकीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुराने बस स्टैंड में 14 को होगा बाबा खाटू श्याम संकीर्तन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट की ओर से बाबा श्री खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 जून को पुराने बस स्टैंड पर होगा। जबकि 13 जून को शहर में निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा मां शूलिनी मंदिर से 2:00 बजे शुरू होगी। मुख्य बाजार होते हुए पुराने उपायुक्त चौक से वापस पुराने बस स्टैंड पहुंचेगी। श्याम परिवार सोलन ट्रस्ट के प्रधान त्रिलोक अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि निशान यात्रा ढोल-नगाड़ो व भजन कीतर्न के साथ निकलेगी। शोभायात्रा के दौरान पर श्याम भक्तों ने मीठे पानी की छबीलें व भंडारे भी लगाई जाएगी। इस मौके पर 1100 खाटू श्याम के निशान भी बांटे गए। इस दौरान भक्तजनों पर इत्र और पुष्प वर्षा होगी साथ ही प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने कहा कि 14 जून को होने वाले भव्य संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायिका अंजलि द्विवेदी और जतिन जिंदल बाबा खाटू श्याम का गुणगान करेंगे।