फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Awareness program in Baddi hospital, message given to adopt coarse grains

Solan News: बद्दी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, मोटे अनाज अपनाने का दिया संदेश

Wed, 01 Apr 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Awareness program in Baddi hospital, message given to adopt coarse grains
बद्दी में आशा कार्यकर्ताओं को मोटे आनाज के बारे में जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता– स्रोत - फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।
आनुक्कड़ नाटक और रेसिपी डेमो के जरिए पोषण व स्वस्थ जीवनशैली पर जोर
विज्ञापन

आईआरजी संस्था ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी अस्पताल में इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ की ओर से बद्दी सर्कल की आशा कार्यकर्ताओं के साथ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक और मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। नाटक में रागी, बाजरा और ज्वार जैसे पारंपरिक अनाजों के स्वास्थ्य लाभों को भी दर्शाया गया। इसके साथ ही पोषक आहार से संबंधित रेसिपियों को प्रदर्शित किया गया। इसमें मोटे अनाज से बनने वाली आसान, किफायती और पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इन अनाजों के पोषण मूल्य और दैनिक आहार में इनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता सत्र में संतुलित आहार, जंक फूड के दुष्प्रभाव और स्थानीय खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष जोर दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में इन संदेशों को फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी सुपरवाइजर परवेश, बीएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा और डॉ. कविता ने भी स्वास्थ्य और पोषण पर अपने विचार साझा किए। आईआरजी की ओर से हेल्थ वर्कर पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, श्वेता शर्मा और पूनम शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed