फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Avoid irrigation during fog, risk of fungal disease in wheat crop

Solan News: धुंध के बीच न करें सिंचाई, गेहूं की फसल में फंगल रोग का खतरा

Sun, 04 Jan 2026 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Avoid irrigation during fog, risk of fungal disease in wheat crop
बद्दी में सुबह व शाम को छाई धुंध- संवाद।
कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी, बारिश के बाद ही खाद डालने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लगातार बढ़ रही धुंध और कड़ाके की ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सूखी ठंड और बारिश की कमी से गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर सुबह-शाम धुंध के बीच खेतों में सिंचाई न करने की सलाह दी है। कृषि विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह और शाम के समय जब घना कोहरा छाया हो, तब सिंचाई करने से फसल को लाभ के बजाय नुकसान हो सकता है। कोहरे के दौरान पहले से ही नमी अधिक होती है, ऐसे में अतिरिक्त पानी देने से पौधों में फंगल (फफूंद) रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, कम तापमान में पानी देने से पौधों की ग्रोथ भी रुक जाती है।
दिन में तापमान बढ़ने पर ही दें पानी
विभाग ने सुझाव दिया है कि किसान केवल दिन के समय, जब तापमान थोड़ा बढ़ जाए, तभी सिंचाई करें। इससे पौधों को पानी का सही लाभ मिलेगा और वे रोगों से बचे रहेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञों ने अभी रासायनिक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। बारिश होने के बाद ही खाद का छिड़काव फसल के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

धुंध से थमी रफ्तार, आवाजाही में दिक्क्त
बीबीएन में सुबह-शाम पड़ रही घनी धुंध का असर यातायात पर भी दिख रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बद्दी से नालागढ़ की दूरी तय करने में सामान्य से दो गुना अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घने कोहरे के दौरान सुबह सिंचाई न करें, इससे फंगस लगने का डर रहता है। दिन में धूप निकलने या तापमान बढ़ने पर ही पानी दें। किसान अभी रासायनिक खाद का इस्तेमाल न करें, बारिश का इंतजार करना ही बेहतर है।
- डॉ. संदीप गौतम, विषय वाद विशेषज्ञ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed