फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Audience compelled to dance on Raghuvanshi's Mera Bhola hai Bhandari in Shoolini fair's first cultural night

मेरा भोला है भंडारी पर मदमस्त हुए दर्शक

Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार गायक हंसराज रघुवंशी खूब धमाल मचाया। पहाड़ी गायक दलीप सिरमौरी और इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज ने भी अपने गानों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
पहली सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू हुए। सबसे पहले स्कूली बच्चों ने धमाल मचाया। इसके बाद 8:00 बजे से स्टार कलाकारों ने मंच संभाला और 10:00 बजे तक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर और लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में हंसराज रघुवंशी ने मैं शिव का शिव मेरे हैं.. भजन से शुरुआत की। इसके बाद जय शिव शंकर हरी ओम, शिव समा रहे मुझमें मैं शून्य हो रहा हूं, लागी मेरी प्रीत मेरे शंकरा, मेरा भोला है भंडारी, कहके साधू कहके कबीरा, भोले नाथ की शादी भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उन्होंने मेरा भोला है भंडारी भजन शुरू किया तो दर्शक मदमस्त हो गए और पूरा पंडाल झूम उठा। इससे पहले दलीप सिरमौरी ने किनी को रो सुहेया पानी.. से अपनी प्रस्तुति शुरू की। इसके बाद बंदे पहाड़ी, वर्शो कांडे दे मोर गाने गए। इसी दौरान इंडियन आइडल फेम अंकुश ने बॉलीवुड नंबर ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा, बदन पर सितारे लपेटे हुए और अंत में संदेसे आते हैं गाया।
आज ये मचाएंगे धमाल
25 जून को दोपहर में पारंपरिक ठोडा नृत्य और कुश्ती का आयोजन होगा। सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, हेमंत शर्मा और पुलिस बैंड- हार्मनी ऑफ पाइंस प्रस्तुति देंगे। इस दौरान शहरी विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि होंगे जबकि दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
सांस्कृतिक संध्या के बाद लोगों को नहीं मिली परिवहन सुविधा
पहली सांस्कृतिक संध्या खत्म होने के बाद लोगों को घरों को लौटने के लिए परिवहन सुविधा नहीं मिली। लोग सांस्कृतिक संध्या के बाद बसों के लिए बाईपास और बस स्टैंड पर ही खड़े रहे।

50-50 हजार रुपये के पड़े अंकुश और दलीप सिरमौरी का एक गाना
पहली सांस्कृतिक संध्या में लाखों रुपये देकर बुलाकर स्टार कलाकारों को पूरा समूल्य नहीं मिला। करीब तीन-चार गानों की प्रस्तुति देने का ही मौका मिला। जब इन कलाकारों ने रंग जमाना शुरू किया तो समय की कमी बताकर उन्हें मंच छोडने के लिए विवश कर दिया। जिला प्रशासन ने इन कलाकारों को एक से दो लाख रुपए का भुगतान किया है। वहीं राज्य स्तरीय शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में साउंड भी क्लियर नहीं था। इसके कारण दर्शकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed