फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Asked for blessings of happiness and prosperity from Maa Kalratri

Solan News: मां कालरात्रि से मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Mon, 15 Apr 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 15 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रों में मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के मंदिरों में सातवें नवरात्र के उपलक्ष्य में मां के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना हुई। शहर के शूलिनी माता मंदिर समेत दुर्गा माता मंदिर मुरारी मार्केट, मनसा माता मंदिर धर्मपुर, लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मपुर, बीबीएन के सभी मंदिरों में भी पूजा अर्चना हुई। सुबह 5:00 बजे से मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। देरशाम तक भक्तों ने मंदिरों में भजन कीर्तन भी किया। मां की पूजा के लिए भक्तों ने प्रसाद, फूल, जल, गुलाल, चुनरी आदि भी चढ़ाया और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। गौर रहे कि नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि के बीज मंत्र ''ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः'' मंत्र का सवा लाख जप करना चाहिए। इसके बाद रात्रि जागरण करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ऐसा करने से मां सभी नकारात्मक शक्तियों को दूर करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।


इनसेट
आज होगी महागौरी की पूजा
नवरात्र के आठवें दिन मंदिरों में मां महागौरी की पूजा होती है। यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन मां को सफेद पुष्प अर्पित करें, मां की वंदना मंत्र का उच्चारण करें। मां को हलुवा, पूड़ी, सब्जी, काले चने और नारियल का भोग लगाएं। माता रानी को चुनरी अर्पित करें। अगर घर में अष्टमी पूजी जाती है तो आप पूजा के बाद कन्याओं को भोजन भी करा सकते हैं। ये शुभ फल देने वाला माना गया है।

जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed