फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ashish Aggarwal company took charge of Sanwara toll plaza.

Solan News: सनवारा टोल प्लाजा पर आशीष अग्रवाल कंपनी ने संभाला कार्यभार

Tue, 21 Jan 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
40.62 करोड़ रुपये में लिया एक वर्ष के लिए कंपनी ने इसका टेंडर
विज्ञापन

एक वर्ष रहेगा कंपनी का कार्यकाल, दिसंबर में दोबारा से होंगे टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। परवाणू से शिमला फोरलेन हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा पर अब नई कंपनी आशीष अग्रवाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस कंपनी को एक वर्ष तक टोल कलेक्शन करना होगा। एनएचएआई ने 27 दिसंबर को बीड ओपन की थी। इसमें आशीष अग्रवाल कंपनी ने 40.62 करोड़ का ऑनलाइन टेंडर भरकर टेंडर में अपने नाम किया। इस बार सनवारा टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन के लिए नौ कंपनियों ने आनलाइन टेंडर में भाग लिया था, जबकि बीड ओपन होने के बाद आशीष अग्रवाल कंपनी ने सबसे ज्यादा बीड दी थी। हालांकि, दूसरे नंबर पर सनवारा टोल प्लाजा पर वर्तमान में काम कर रही आशीमा रोड कैरियर रही। इस कंपनी ने 40.58 करोड़ की बीड भरी थी दोनों के बीच मात्र चार लाख का अंतर रहा है। एनएचएआई की ओर से सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद आशीष अग्रवाल कंपनी ने अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले सनवारा टोल प्लाजा पर कई कंपनियां काम कर चुकी है। एनएचएआई हर वर्ष दिसंबर में टेंडर प्रक्रिया करती है। उधर, आशीष अग्रवाल कंपनी के मैनेजर श्रीकांत अदगिरी ने बताया कि उन्होंने टोल कलेक्शन का काम शुरू कर दिया है। टोल प्लाजा पर अच्छी सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed