फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   As the heat in the plains increases, tourists flock to the mountains, with hotels 100% booked.

Solan News: मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ते ही सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख, होटलों में 100 फीसदी बुकिंग

Mon, 25 May 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
As the heat in the plains increases, tourists flock to the mountains, with hotels 100% booked.
वीकेंड पर कसौली बाजार में घूमते पर्यटक। संवाद
कसौली और चायल में सुबह से ही बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही, कालका-शिमला एनएच पर लगी वाहनों की कतारें
विज्ञापन

चुनाव और वीकेंड को लेकर जिला पुलिस अलर्ट पर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप और तपिश बढ़ते ही पहाड़ों की रानी शिमला और साथ लगते पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। वीकेंड की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से भारी संख्या में लोग सोलन, कसौली और चायल का रुख कर रहे हैं। सैलानियों की इस भारी आमद के कारण क्षेत्र के लगभग सभी होटलों में 100 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। शनिवार और रविवार की सुबह से ही कसौली और चायल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही अचानक बेहद बढ़ गई है। पर्यटकों के वाहनों की भारी संख्या के कारण कालका-शिमला नेशनल हाईवे और कसौली मार्ग पर जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक कर्मी यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। हिमाचल में चुनाव और वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन पहले से ही पूरी तरह अलर्ट पर है। हुड़दंगियों पर नजर रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती प्रवेश द्वारों और पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष इंतजाम
उधर, चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। इससे होटल कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष इंतजाम भी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed