फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ARTO issued challans to 55 vehicles, seized 6

Solan News: एआरटीओ ने किए 55 वाहनों के चालान, 6 सीज

Fri, 14 Jun 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
विभाग ने वसूला 2.10 लाख जुर्माना, बद्दी-सनसिटी मार्ग पर लगाया नाका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के एआरटीओ कृष्ण चंद सुमन ने बद्दी में नाका लगा कर अवैध रूप से चल रहे वाहनों की धरपकड़ की। उन्होंने 55 वाहनों के चालान किए और 6 वाहन सीज कर दिए। इस दौरान उन्होंने 2.10 लाख रुपये जुर्माना वसूला। अभी करीब तीन लाख रुपये जुर्माना वसूलना बाकी है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से चलने वाले वाहन चालकों को हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा करके इधर-उधर छिपे रहे।
आरटीओ ने सनसिटी मार्ग व टोल बैरियर के समीप नाके लगाए। इस दौरान उन्होंने 450 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 55 वाहनों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए। जबकि छह वाहन बिना परमिट के पाए गए जिस पर विभाग ने यह वाहन सीज कर लिए हैं। सीज किए वाहनों को बैरियर के समीप ही रख लिया गया है। जुर्माना देने के बाद इस वाहनों को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्होंने यह अभियान तीन दिन से चलाया हुआ है। वाहन चालक एमवी एक्ट का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने चालान करने के साथ-साथ वाहन चालकों को एमवी एक्ट के बारे में जागरूक कर रहे है। उन्होंने इस दौरान वाहन चालकों से 2.10 रुपये जुर्माना वसूला है और करीब तीन लाख रुपये जुर्माना अभी वसूलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed