फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   art and craft village development,kandaghat solan

बद्दी हेलीपैड और जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट का होगा विस्तारीकरण

Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। उपमंडल कंडाघाट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 95 बीघा जमीन पर आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज बनाया जाएगा। जिसके लिए पर्यटन विभाग तीन प्रोजेक्टों पर कार्य कर रहा है। जिसमें सबसे पहला जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण करना है। दूसरे प्रोजेक्ट में कंडाघाट में प्रस्तावित 95 बीघा जमीन पर आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज बनाया जाएगा। जिससे ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन अधिकारी रति राम ने कहा कि जिस तरह से सूरज कुंड में हाट बाजार लगता है, उसी तर्ज पर इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। वहीं तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट बद्दी का है। जिसके तहत बद्दी में हेलीपैड का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते सोलन का पर्यटन शून्य हो चुका था लेकिन अब पर्यटक आने आरंभ हो चुके हैं। पिछले वर्ष करीबन 11 लाख पर्यटक सोलन आए थे लेकिन इस बार करीब ढाई लाख पर्यटकों ने ही सोलन का रुख किया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल व्यवसायियों को बहुत ही कम ब्याज पर लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। सोलन और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन का विकास करने के लिए तीन योजनाएं बनाई जा रही है, अगर यह तीन प्रोजेक्ट सफल हो जाते हैं तो हिमाचल के पर्यटन को पंख लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed