{"_id":"5d8ba7a58ebc3e939d46a8f2","slug":"aparajita-aparajita-amar-ujala-aparajita-100-million-smiles-aparajita-solan-solan-news-sml30880583","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को दी अधिकारों और कानून से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को दी अधिकारों और कानून से जुड़ी जानकारी
विज्ञापन
पट्टा महलोग स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।
- फोटो : SOLAN
कुठाड़ (सोलन)। सोशल मीडिया का प्रचलन बढ़ने से महिलाओं से जुड़े अपराधों में भी इजाफा हो रहा है। इससे युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। कोई भी महिला या युवती निरंतर परेशान हो रही हो या कोई पीछा कर रहा हो, गलत संदेश भेजता हो या घूर कर देखता हो तो पुलिस मुख्यालय के 94591 00100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। चौबीस घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के निवारण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन शुरू की गई हैं। जिनमें गुड़िया हेल्पलाइन 1515, होशियार सिंह 1091, आपातकालीन अवस्था में 112 डायल कर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। यह जानकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा महलोग में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कुठाड़ पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल रमन कुमार शर्मा ने दी। इस मौके पर 106 शपथपत्र भरे गए। उन्होंने स्कूली छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, घरेलू हिंसा, यौन शोषण, बलात्कार व अपहरण, दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट, नशा निवारण व सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में चंडी स्वास्थ्य खंड के स्वास्थ्य शिक्षक रामावतार ठाकुर ने छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या, हीमोग्लोबिन का महत्व, अनीमिया, रक्तचाप, पोषण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी बालिका योजना में यदि कोई दंपती एक बालिका के बाद परिवार नियोजन करता है तो उस परिवार को 35000 रुपये की राशि व यदि दो बालिकाओं के बाद परिवार नियोजन करता है तो 30 हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया काला, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान परमिंद्र सिंह, पंचायत प्रधान ममता गुप्ता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामावतार ठाकुर, पुलिस चौकी कुठाड़ के मुख्य आरक्षी रमन शर्मा, मदनलाल, उपप्रधानाचार्य रजनी ठाकुर, जसवीर सिंह, गुरबख्श सिंह, चंद्रकांता, मोनिका, सामिनी महाजन, रेखा, काजल, सोनिया व रुचि एनजीओ से अर्जुन कुमार सहित विदेशी छात्र मौजूद रहे।
विदेशी मेहमानों ने छात्राओं को सीखाए आत्मरक्षा के गुर
रुचि एनजीओ बांध गांव में शैक्षणिक भ्रमण पर आए विदेशी छात्रों ने भी छात्राओं को माहवारी व व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित भोजन व आत्मरक्षा के उपायों के बारे में पोस्टरों के माध्यम से जानकारी दी। स्कूली छात्राओं ने उनसे कई सवाल भी किए। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सीखाए। इस मौके पर जापान के युवा छात्र मसाया, इटली की छात्रा आना व जर्मनी की छात्रा रिबाका के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।