फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Apar ID, Solan, all student records will be available with one click, Solan

Solan News: एक क्लिक से अपार पर मिलेगा विद्यार्थी का सारा रिकॉर्ड

Mon, 09 Dec 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की बनेगी अपार आईडी
विज्ञापन

विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक
योजना का स्कूलों में ड्रॉप आउट खत्म करना है उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/दाड़लाघाट। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जानकारी अब एक क्लिक से मिल जाएगी। इसमें विद्यार्थियों की ऑटोमैटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) बनाई जाएगी। इस आईडी को डीजी लॉकर से जोड़ा जाएगा। आईडी में 12 अंकों की यूनिक आईडी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक करने में भी मदद करेगी। इससे विद्यार्थियों को किसी भी स्कूल में दाखिला लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके लिए जिला सोलन में कार्य भी शुरू हो गया है। इसके तहत स्कूलों में विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सोलन के धुंदन स्कूल में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में अभिभावक और शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें अपार आईडी को लेकर चर्चा की गई। स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल ने बताया कि अपार आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में ड्रॉप आउट को खत्म करना है। आईडी बनने के बाद यदि कोई विद्यार्थी स्कूल छोड़ता है, तो उसकी आसानी से पहचान की जा सकेगी। आईडी बनने पर विद्यार्थी देश में कहीं भी पढ़ेगा, तो उसकी पहचान करना आसान होगा। हालांकि, इस आईडी को विद्यार्थी की पहचान के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। क्योंकि इसमें विद्यार्थी का नाम, पता, अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि को शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि इससे छात्रों के अंकपत्र उनके यूनिक आईडी पर अपने आप अपडेट हो जाएंगे और डीजी लॉकर के माध्यम से आईडी पर सुरक्षित सभी जानकारी कभी भी और कहीं भी देखा जा सकेंगी।

31 मार्च तक बना सकेंगे आईडी
प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अभिभावकों से निवेदन किया कि वे सभी अभिभावकों को जागरूक करें। अपार आईडी बनाने के लिए 31 मार्च तक डेड लाइन तय की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अपार आईडी से हर छात्र को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed