फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anjali was chosen as Miss and Shubham was chosen as Mr. Farewell

Solan News: अंजली मिस और शुभम चुने मिस्टर फेयरवेल

Sun, 15 Mar 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Anjali was chosen as Miss and Shubham was chosen as Mr. Farewell
मिस फेयरवेल तथा मिस्टर फेयरवेल प्रधानाचार्य तथा स्टाफ के साथस्रोत: स्कूल
दिग्गल काॅलेज में किया विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में बीए एवं बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर और समस्त स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर अंजलि बंगा को मिस और शुभम को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. हरप्रीत कौर और समस्त स्टाफ सदस्यों का बैज लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके अतिरिक्त मेजबान विद्यार्थियों ने अतिथि विद्यार्थियों के लिए मॉडलिंग, चेयर गेम और पेपर डांस जैसे रोचक खेलों का भी आयोजन किया। इनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और प्रतिभा के आधार पर उन्हें विभिन्न टाइटल भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रेरणा शर्मा मिस चार्मिंग, विनय शर्मा को मिस्टर चार्मिंग, स्मृति शर्मा मिस पर्सनालिटी, नितिन भारद्वाज मिस्टर पर्सनालिटी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed