फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Angry Taksaal villagers gheraoed SHO Parvanoo police station

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाए पुलिस के खिलाफ नारे

Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते गांव में गाड़ियों के शीशे टूटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाना परवाणू के बाहर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर को आयशर गेट पर दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़ने के मामले आए थे।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाना में मामले की जांच के लिए शिकायत दी थी लेकिन शिकायत के बाद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले आने के बाद गश्त बढ़ा दी है। आरोपियों के नहीं पकड़ने से टकसाल क्षेत्र के लोग नाराज हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी वह दो बार अपनी नाराजगी नारेबाजी कर जता चुके हैं। रविवार फिर वार्ड पंच निशा देवी की अध्यक्षता में टकसाल गांव के लोग परवाणू थाने के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझकर मामला दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ने के बावजूद शनिवार को कुछ लोगों ने धगड़ के पास एक व्यक्ति को डंडों से पीटा। इस मामले में भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
वार्ड पंच निशा देवी ने कहा कि घटना के दो हफ्ते बाद भी पुलिस ने आयशर गेट के अलावा कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाले हैं। जिन संदिग्धों के नाम और गाड़ी नंबर ग्रामवासियों ने दिए, उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने कहा कि संदिग्धों की पुलिस पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि लोग खुलकर नाम नहीं बता रहे हैं। पुलिस की ओर से की जाने वाली जांच को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed