फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   amarujala scholarship

Solan News: अमर उजाला का भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी में

Thu, 11 Jul 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
amarujala scholarship
लोगो।
10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को किया जाएगा सम्मानितसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन/बद्दी। शिवालिक साइंस स्कूल खरूणी तहसील बद्दी में 12 जुलाई को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एएसपी बद्दी अशोक वर्मा मुख्यातिथि होंगे, जबकि उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर विशेष अतिथि होंगे। समारोह में जिले के 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी मुख्य प्रायोजक होगा। इसके अलावा कार्यक्रम में आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर सह प्रायोजक होंगे। इस समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के इस साल के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं। केवल पंजीकृत छात्र-छात्राएं ही कार्यक्रम में भाग ले पाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि और विशेष अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed