फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Along National Highway 5 Dumping point made in Kumarhatti

Solan News: नेशनल हाईवे पांच के किनारे कुमारहट्टी में बना दिया डंपिंग प्वाइंट

Sun, 28 Apr 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 28 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Along National Highway 5

Dumping point made in Kumarhatti
कुमाहट्टी में सड़क किनारे पड़ी गंदगी। संवाद
फ्लाईओवर के नीचे लगा है गंदगी का ढेर, लोग परेशान
विज्ञापन

कई जगह पहाड़ियों पर भी बना दिया प्वाइंट, नहीं दे रहा कोई ध्यान
मनोरम पहाड़ियों की सुंदरता पर लग रहा ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच के किनारे कई जगहों पर स्थानीय पंचायतों ने गंदगी के ढेर लगाना शुरू कर दिए हैं। सबसे अधिक गंदगी कुमारहट्टी फ्लाईओवर के नीचे पड़ी हुई है। यहां पर देख ऐसा लग रहा है कि स्थानीय पंचायत ने इसे डंपिंग प्वाइंट बना दिया हो। इसके अतिरिक्त भी कई जगहों में सड़क के निचली ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे प्रदेश की मनोरम पहाड़ियों की सुंदरता पर ग्रहण लगता जा रहा है। वहीं गंदगी होने से पर्यटकों में प्रदेश की छवि भी धूमिल हो रही है। हैरत की बात तो यह है कि सड़क किनारे गंदगी के ढेर पड़े होने के बाद भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

कुमारहट्टी में हालात ऐसे है कि गंदगी के ढेर के आसपास आवारा पशु आदि भी मंडराते रहते हैं। वह गंदगी के ढेर से कूड़ा आदि इधर-उधर भी ले जा रहे हैं। जिस जगह पर गंदगी फैलाई गई है उससे थोड़ी दूरी पर बस स्टॉप भी है। जहां पर रोजाना सैकड़ों लोग बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। इन लोगों को गंदगी फैली होने से बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा हुआ है। वहीं आगामी दिनों में गर्मी का मौसम भी है। जिससे यहां पर अधिक मक्खी, मच्छर पैदा हो जाएंगे। ऐसे में भयानक बीमारियां फैलने की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग इस बारे पंचायत को भी बता चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। जबकि समस्या बताने के बाद और अधिक बढ़ गई है।

कुमाहट्टी में सड़क किनारे पड़ी गंदगी। संवाद

कुमाहट्टी में सड़क किनारे पड़ी गंदगी। संवाद

कुमाहट्टी में सड़क किनारे पड़ी गंदगी। संवाद

कुमाहट्टी में सड़क किनारे पड़ी गंदगी। संवाद

कुमाहट्टी में सड़क किनारे पड़ी गंदगी। संवाद

कुमाहट्टी में सड़क किनारे पड़ी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed